Description
अच्छे काम करने वाले अच्छे लोग
अस्वस्थ कलीसिया प्रशासन पर जय प्राप्त नहीं कर सकते।
आप जिस प्रशासन प्रणाली को चुनते हैं वह आपकी कलीसिया के भविष्य को निर्धारित करती है। कुछ कलीसिया समन्वय, स्थिरता और ऐसे अगुवों को बढ़ावा देती हैं जो जोशीले होते हैं। अन्य कलीसियाएँ फूट, संघर्ष, उन्नति के अभाव से पीड़ित हैं, और उनमें ऐसे अगुवे हैं जो अकेलापन और पराजय को महसूस करते हैं। आप कैसे सुनिश्चित करते हैं कि आपकी कलीसिया फलवन्त सेवकाई की ओर आगे बढ़ रही है?
टॉम लेन कलीसिया प्रशासन के सबसे प्रमुख अधिकारियों में से एक है। उनके पास 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे अमरिलो, टेक्सस में ट्रिनिटी फैलोशिप चर्च और डॉल्लस/फोर्ट वर्थ, टेक्सस में गेटवे चर्च दोनों में सेवकाई के अगुवे और मुख्य मार्गदर्शक के रूप में सेवा दे रहे हैं। पूरे अमेरिका की सेवकाइयों ने बोर्ड के सदस्य या प्रशासनिक प्राचीन के रूप में टॉम के ज्ञान और अनुभव पर भरोसा किया है। वे गर्मजोशी से भरी हुई सम्बन्ध शैली और दृढ़ नैतिक अधिकार के साथ शिक्षा देते हैं। स्वस्थ कलीसिया प्रशासन की बुनियादें आपकी सहायता इस प्रकार करता है :
अपनी कलीसिया के लिये प्रशासन की एक स्थायी, बाइबल आधारित प्रद्धति का निर्माण करें।
समय बर्बादी और आन्तरिक संघर्ष को समन्वय और जवाबदेही के साथ बदलें।
नेतृत्व के बीच अधिकार का संघर्ष शुरू होने से पहले ही बचें।
कलीसिया विकास और सदस्यता का पुनर्गठन करें।
अपनी कलीसिया के कर्मचारियों और दर्शन को गड़बड़ी से एकता की ओर ले जाएँ।
सेवकाई के लिये सम्भावित युद्ध के मैदान को एक उपजाऊ भूमि में परिवर्तित करें।